{"_id":"61c3976a26db5a356214d24f","slug":"picket-outside-factory-owner-s-house-panipat-news-knl936324193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक के घर के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिक के घर के बाहर धरना
विज्ञापन
पानीपत। फैक्टरी मालिक के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए लोग।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड स्थित न्यू सैनीपुरा कॉलोनी में यूनाइटेड ओवरसीज फैक्टरी में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुए मकानों की वजह से बेघर हुए परिवारों का संकट खत्म नहीं हो रहा है। पीड़ित परिवारों ने बुधवार को फैक्टरी मालिक के घर के सामने ही धरना दिया। तब फैक्टरी मालिक ने पीड़ित परिवारों से दो दिन का वक्त मांगा है। साथ ही कहा है कि प्रशासन से बात करेंगे, अगर हल नहीं निकला तो उनके मकानों की मरम्मत वह खुद कराएगा।
हादसे के बार मकानों में दरारें पड़ने और जर्जर होने पर परिवारों से मकान खाली करा लिए गए थे। इन्हें प्रशासन ने फौरी तौर पर इंपीरियम अपार्टमेंट में ठहराया। अब बिल्डर ने एक सप्ताह में फ्लैट खाली करने का फरमान सुना दिया है। फ्लैट खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। विधायक और उपयुक्त के पास जाने पर परिवारों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वीरवार को पीड़ितों ने फैक्टरी मालिक के घर के बाहर धरना दिया।
आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद फैक्टरी मालिक के बेटे राजीव गुप्ता लोगों से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन में उनकी समस्या का समाधान कराएंगे। लोगों से कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे , यदि सुनवाई नहीं की तो वह उनके घर की मरम्मत कराएंगे। पीड़ित सुमन ने बताया कि उन्हें दो दिन का आश्वासन दिया गया है। दूसरी ओर फ्लैट खाली करने का भी दबाव है। एक सप्ताह का समय मिला है। ऐसे में उन्हें अपना स्थायी ठिकाना चाहिए।