{"_id":"ba69e368207731a9fe9d9be2fc2d0486","slug":"pgi-changed-when-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई जाने वाली बसों का समय बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई जाने वाली बसों का समय बदला
अमर उजाला ब्यूरो/समालखा
Updated Wed, 22 Jan 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र मच्छरौली सेवा ट्रस्ट के बैनर तले पीजीआई जाने वाली बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रस्ट ने यह कदम पीजीआई विशेषज्ञों की राय पर उठाया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र मच्छरौली ने बताया कि हर बस के चलने के बीच में करीब आधे घंटे का अंतराल दिया गया है।
खानपुर पीजीआई में जाने वाले हलके के लोगों के लिए तीन फ्री बस सेवाएं शुरू की गई थीं, जो रोजाना करीब चार सौ से पांच सौ लोगों को खानपुर पीजीआई ले जाती है।
पीजीआई में एकसाथ इतने लोगों की पर्ची बनाने और उसके बाद उनके इलाज में परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए पीजीआई पदाधिकारियों ने बसों के टाइम में अंतराल देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र मच्छरौली ने बताया कि पीजीआई खानपुर के अधिकारियों के कहने पर बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। नंगला से समालखा होकर जाने वाली पहली बस सुबह पौने नौ बजे समालखा के पुराने बस अड्डे से जाएगी।
कुराड़ से समालखा पहुंचने वाली दूसरी बस पुराने बस अड्डे से सुबह सवा नौ बजे और महावटी से आने वाली तीसरी बस पौने दस बजे समालखा से चलेगी। उन्होंने कहा कि पीजीआई में जाने वाले काफी मरीजों को दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती थीं।
इससे गरीब जनता को परेशानी होती थी। उन्होंने इस बारे में पीजीआई के पदाधिकारयिों से बात की थी। इन मरीजाें को पीजीआई में ही लोगों को दवाएं मिलेंगी। इस मौके पर मुकेश, राजेश, सुनील, रामबीर, विकास, रोहित, महेश, राममेहर, अलाऊद्वीन, शेरद्वीन, इंतजार और राजबीर मौजूद रहे।