फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PG first semester exams from January 16

Panipat News: 16 जनवरी से शुरू होंगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18-47-44

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
PG first semester exams from January 16
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर यानी पीजी की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। पीजी तीसरे और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू होंगी, जबकि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। इसके अतिरिक्त जिन कोर्स में पांचवां, सातवां और नौवां सेमेस्टर है, उनकी परीक्षाएं भी इन्हीं तारीखों से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की संचालन शाखा की ओर से सभी कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें विश्वविद्यालय के अलावा कॉलेजों से नियमित पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए विभागाध्यक्षों और कॉलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। इसलिए परीक्षाओं के लिए केंद्रों व संस्थानों में ऑब्जर्वर व केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। जिले के छह पीजी कॉलेजों में इन कोर्स में करीब आठ हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस कोर्स के इस सेमेस्टर की होगी परीक्षा
- प्रथम सेमेस्टर : पीजी डिप्लोमा इन आर्कलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन योग
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर : एमएससी बॉटनी, एमएससी ज्योग्राफी, एमएएआईएच, एमए हिंदी, एमपीएड, बीपी एड, एमए योग, एमकॉम, एमए मनोविज्ञान, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक साइंस, एमटैक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, एमए पब्लिक एड, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी, एमए समाजशास्त्र, एमए इतिहास, एमएससी फिजिक्स, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमए फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी, एमए वीमेन स्टडीज, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस एंड एमटैक एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट, एमए संस्कृत, एमटीटीएम, एमएचएम एड सीटी, एमएससी स्टेट्स, बीबीए, एमकॉम आईटी, एमए ह्यूमन राइट्स, एमएससी अप्लाइड फिजिक्स एंड इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अन्य : बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स प्रथम, तृतीय, पांचवां व सातवां सेमेस्टर, एमटैक अप्लाइड जियोलॉजी तृतीय, पांचवां, सातवां व नौवां सेमेस्टर,
एमबीए प्रथम, तृतीय, पांचवां, सातवां व नौवां सेमेस्टर।
परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है, जिसकी अधिसूचना सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को ई-मेल के माध्यम से जारी की गई है। केयू और एफिलिएटेड कॉलेजों की शेष कोर्स की डेटशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
- हुकम सिंह, परीक्षा नियंत्रक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed