{"_id":"626ef36bff6aa8028378f3f9","slug":"people-s-anger-erupted-over-electricity-water-crisis-jammed-panipat-news-knl106789349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाया जाम
विज्ञापन
पानीपत। बिजली-पानी के संकट से परेशान कच्चा कैंप स्थित दीवान नगर की महिलाओं एवं अन्य लोगों ने रविवार की सुबह असंध रोड पर जाम लगा दिया। सुबह करीब आठ बजे सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल रखकर दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया। मॉडन टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बिजली आए बगैर जाम खोलने से मना कर दिया। पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। इस पर महिलाएं सड़क पर ही बैठ गईं और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बिजली निगम को इसकी सूचना दी। बिजली अधिकारियों ने मौके पर आकर लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम खुला। सड़क जाम कर यातायात प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
शनिवार की रात सात घंटे बिजली गुल रहने से कॉलोनी के लोग परेशान थे। सुबह बिजली न होने की वजह से पानी भी नहीं आया। इससे उनका पारा चढ़ गया। कच्चा कैंप के दीवान नगर के लोग सुबह आठ बजे असंध रोड पर बालाजी अस्पताल के सामने सड़क पर बैठ गए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इंटरलॉकिंग टाइल्स रखकर रास्ता बंद कर दिया। रास्ते पर ही बेंच रखकर लोग बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होगी, वे घर नहीं जाएंगे। मॉडल टाउन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। लोगों एवं पुलिस पुलिस के बीच झड़प की नौबत आ गई। जमकर नोकझोंक हुई हुई। पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मॉडल टाउन सब डिवीजन के अधिकारियों ने जल्द बिजली आपूर्ति सही होने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब सवा नौ बजे जाम खुला।
इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने हवलदार शक्ति सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दीवान नगर निवासी प्रतीक अनेजा, गौरव तेहरी, अक्षय अरोड़ा, सौरभ और अमित उर्फ काला समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।