फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People protested against the power crisis

बिजली संकट के खिलाफ लोगों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
People protested against the power crisis
इसराना। इसराना की छोटू राम कॉलोनी आस पास के बाजार में एक सप्ताह से चल रहे बिजली संकट से परेशान लोगों से शुक्रवार को इसराना बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा के मंडल सह मीडिया प्रभारी विकास जागलान ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास जागलान ने बताया कि इसराना में छोटू राम कॉलोनी निवासी व आस पास बाजार के दुकानदार बिजली संकट से परेशान है। करीब एक सप्ताह से दिन भर बार बार लग रहे कटों से पेयजल संकट के साथ रोजमर्रा के काम ठप हो गए है। बाजार में दुकानदारों के काम धंधे ठप हो गए है। बार बार शिकायत केने पर भी समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेताया अगर बिजली संकट का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनी निवासी और दुकानदार अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर विकास जागलान, राजरूप फौजी, बलबीर सिंह, सतीश जैन, देवेंद्र घणघस, हवा सिंह व राममेहर शामिल रहे। इसराना सब डिविजन एसडीओ रामेंद्र मलिक का कहना है कि ग्रामीण कुछ देर पहले उनसे मिले है। मामला अभी संज्ञान में आया है। कॉलोनी में बिजली लाइन फाल्ट दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए है। जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed