फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are losing their life's earnings by joining fake groups on Telegram.

Panipat News: टेलीग्राम पर बने फर्जी ग्रुपों में जुड़कर जीवन भर की कमाई गवां रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
People are losing their life's earnings by joining fake groups on Telegram.
पानीपत। साइबर अपराधी बड़े ही शातिराना ढंग से लोगों से उनकी जीवन भर की कमाई एैंठ रहे हैं। साइबर ठग पहले अपने शिकार के बारे में उसके सोशल मीडिया के अकाउंट से उसकी जानकारी जुटाते हैं। उसके स्टेटस के अनुसार ही उससे बात करते हैं और अपने झांसे में लेकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब ठग उद्योगपतियों, दुकानदारों, अध्यापकों व निजी कंपनियों में अच्छे ओहदे पर काम करने वालों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पहले इनके पास टेलीग्राम पर एक संदेश भेजा जाता है। इनसे पूछा जाता है कि उनके पास ऐसा कोई व्यक्ति है क्या जो हर रोज दो से तीन हजार रुपये कमाना चाहता हो। फिर जब व्यक्ति खुद इसमें अपनी रूचि दिखाता है तो उसे टेलीग्राम पर कुछ टास्क भेजे जाते हैं। टास्क पूरे करने पर उसे हर रोज 200-250 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद ठग उस व्यक्ति को एक हजार से 1500 रुपये तक के टास्क देते हैं। यह खेलने पर इनको 500-700 रुपये का फायदा दिया जाता है। जब इनको टेलीग्राम से संपर्क में आए लोगों पर विश्वास हो जाता है तो इन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाता है। इनको टेलीग्राम पर एक खाता खुलवाकर उनकी ऑनलाइन कंपनी में निवेश के लिए मनाया जाता है। उनको सपना दिखाया जाता है कि उनकी राशि एक साल में लगभग दोगुना हो जाएगी। इस व्हाट्सएप ग्रुप में काफी लोग जुड़े होेते हैं। जो व्यक्ति को पूरा भरोसा दिखाते हैं। लोग अपने जीवन भर की कमाई इनकी फ्रॉड कंपनी के खाते में जमा करवा देते हैं। फिर कुछ दिन बाद इनका टेलीग्राम पर खुला खाता बंद कर देते हैं। पिछले लगभग पांच माह में ऐसे 50 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। लोगों से कराेड़ों रुपये ठगे जा चुके हैं। अब तक इन साइबर ठगों के बारे में पुलिस को भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



ये हुए ठगी के शिकार

- मॉडल टाउन निवासी निजी स्कूल की अध्यापिका को पहले एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उसको टास्क खिलाए गए। उसको शुरू में कुछ रुपयों को मुनाफा दिया। अध्यापिका ने अपने जीवन भर की कमाई 40 लाख रुपये इनके खाते में जमा करवा दिए। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेक्टर 11-12 निवासी युवक ने टेलीग्राम पर बनी कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक निवेश कर दिए। जब इसने ऐप के माध्यम से खुले अपने खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया तो इसका खाता सील कर दिया गया।


- रिफाइनरी निवासी एक अधिकारी से भी ठगों ने निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 21 लाख रुपये ठग लिए थे।



वर्जन-

पानीपत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस सख्त है। साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि ऐसे किसी ग्रुप में न जुडे। ऐसी कंपनियों से सावधान रहे । बिना जांचें व परख किए निवेश करने के नाम पर बहकावे में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed