{"_id":"694afed3c8d5b857b3026f0b","slug":"people-are-being-cheated-by-luring-them-with-job-offers-be-careful-sp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-149347-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान : एसपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। साइबर ठगों ने ठगी का एक और तरीका अपना लिया है। अब ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर ठगी करने लगे हैं। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिला पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें से एक ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का झूठा प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी करने का तरीका भी अपनाया जा रहा है। साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में एक से दो घंटे तक काम करके हजारों रुपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते हैं। इस प्रकार के लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड करने वाले भेजते है लिंक : साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वेबसाइट, मोबाइल एप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते हैं। इस लिंक को आगे अन्य लोगों को फॉरवर्ड कर अधिक पैसा कमाने के लिए कहा जाता है। लिंक को फॉरवर्ड करने के नाम पर बोनस का लालच भी दिया जाता है।