फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Payment made for incomplete community buildings

Panipat News: अधूरे सामुदायिक भवनों का कर दिया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Payment made for incomplete community buildings
पानीपत। गड़बड़ी के लिए चर्चित नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। निगम अधिकारियों ने आधे अधूरे सामुदायिक भवनों का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया। ऐसे में ठेकेदारों ने पेमेंट मिलने के बाद काम जहां के तहां छोड़ दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऐसी स्थिति में सामुदायिक भवन में कहीं शौचालय अधूरे हैं तो कहीं पर गेट नहीं लग पाया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। निगम अब इनको पूरा कराने के लिए फिर से टेंडर लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन अधूरे छोड़ने की बात गत दिनों शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने बैठक में पार्षदों ने उठाया था। शिक्षा मंत्री ने पार्षद अशोक कटारिया और संजीव दहिया को वार्डों में अधूरे पड़े सामुदायिक भवनों की रिपोर्ट बनाने की बात कही थी। दोनों पार्षदों ने शहर के 12 वार्डों के सामुदायिक भवनों की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों को करीब 24 सामुदायिक भवन अधूरे मिले। पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि ठेकेदारों ने काम पूरे नहीं किए हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई सामुदायिक भवनों में कहीं पर शौचालय नहीं बनाए गए हैं तो कहीं दरवाजे नहीं लगाए गए हैं।

काम के दौरान पेमेंट मिलने पर बढ़ी परेशानी : नगर निगम में प्रतियोगिता के बीच ठेकेदार निर्धारित से कम रेट में टेंडर ले लेते हैं।
नगर निगम ठेकेदारों को काम शुरू करते ही पेमेंट देना शुरू कर देता है। ऐसे में ठेकेदार पेमेंट मिलने तक काम करते हैं। इसके बाद काम बंद कर देते हैं। वार्ड-22 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि ठेकेदारों को काम के दौरान पेमेंट मिलने पर इस तरह की दिक्कत पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed