फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients upset due to lack of orthopedic doctors, 100 patients returned

Panipat News: हड्डी के चिकित्सक न मिलने से मरीज परेशान, 100 मरीज लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to lack of orthopedic doctors, 100 patients returned
दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : Samvad
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ न मिलने से करीब 100 मरीजों को बिना उपचार लिए ही लौटना पड़ा। जहां सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी ज्यादा रहती है वहीं इस सोमवार को ओपीडी 1300 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई जो सामान्य दिनों से करीब 200 कम रही। सोमवार को अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ ( आर्थोपेडिक्स) न मिलने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक न मिलने से परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहे, उनके स्थान पर इंटर्न ने मरीजों को जांच करी इसके बाद भी करीब 100 मरीजों को बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ा। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ अस्पताल में सिर्फ दो दिन ही बैठ रहे हैं बाकी के दिनों मरीजों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा है या मनोरोग के मरीजों को इंटर्न से इलाज लेना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी सामान्य दिनों से भी कम रही। सोमवार को पुराने मरीज 515 और नए 750 रहे।
विज्ञापन

बबैल रोड निवासी हुसनुबा ने बताया कि उनके पैर और रीढ़ की हड्डी में दर्द है। वह पहली बार नौ फरवरी को अस्पताल में आई थी। तब हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उन्हें एक्स-रे करवाने की कही थी। एक्स-रे करवाकर वे अगले दिन अस्पताल पहुंची तो उन्हें चिकित्सक नहीं मिले। तब से अब दो मार्च तक उन्हें चिकित्सक नहीं मिले हैं। इंटर्न पर बैठे सहायक चिकित्सक ही दवा दे रहे हैं। सोमवार को इंटर्न सहायकों ने उन्हें वहीं पुरानी दवा लिख दोबारा से नए एक्स-रे के साथ आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थोपेडिक्स सोमवार को अवकाश पर रहे। उनके स्थान पर इंटर्न ने मरीजों की जांच की, वहीं मनोरोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन और चर्म रोग विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन ही अस्पताल में बैठते हैं। मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। मरीजों को समय पर इलाज व दवा दी जा रही है।

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : Samvad

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : Samvad

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed