फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients are not reaching Jan Aushadhi Center

Panipat News: जनऔषधि केंद्र तक नहीं पहुंच रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients are not reaching Jan Aushadhi Center
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जन औषधि दिवस दाम कम-दवाई उत्तम थीम पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभाग के कर्मचारी मरीजों को जन औषधि केंद्र की सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे। फिलहाल जिले में एक जन औषधि केंद्र जिला नागरिक अस्पताल में खोला गया है। यहां 70 प्रतिशत सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल में कुछ दवाएं नहीं मिलने पर उन्हें निजी अस्पतालों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों से दोगुना दाम में खरीदनी पड़ती हैं। अस्पताल के बाहर खुले मेडिकल स्टाेर और जन औषधि केंद्र की दवाओं के दामों में जमीन आसमान का फर्क है। जन औषधि केंद्र पर 300 से ज्यादा प्रकार की दवाइयां मरीजों को सस्ते दाम पर मिलती हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल गया है। इससे मरीजों को काफी लाभ हो रहा है। यहां दवाएं काफी सस्ती मिल रही है। समालखा अस्पताल में भी इस प्रकार की सेवाएं शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी ब्लाक में 14 जून 2019 को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। तत्कालीन एसडीएम वीना हुड्डा ने इसका शुभारंभ किया था। इसके बाद से जिला रेडक्रॉस सोसायटी इसका संचालन कर रही थी। कुछ समय तक केंद्र चला और फिर डीजी हेल्थ ने इसे अस्पताल परिसर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। पत्र में कहा गया था कि किसी संस्था को अस्पताल परिसर में स्थान नहीं दिया जा सकता है। 2022 में नागरिक अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के आकड़ों के मुताबिक जून 2019 से 2022 तक 1.90 लाख मरीजों ने केंद्र से सस्ते दाम पर जेनेरिक दवा खरीदी। रोजाना करीब 500 लोग इस केंद्र से दवा आदि सामान खरीदने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed