{"_id":"6a5583d342adfc724b0987aa","slug":"patient-dies-during-surgery-negligence-alleged-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160571-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
पानीपत। शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार शाम को हार्ट के ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही झज्जर जिले के दबोदा गांव निवासी प्रवीण (45) की मौत हो गई।
परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दबोदा गांव के जोगिंद्र ने बताया कि उनके भतीजे प्रवीण कृषि उपकरण की मरम्मत का काम करते थे। शुक्रवार को उनके सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
जांच में बाद डॉक्टर ने हृदय की नसें ब्लॉक होने की बात कही थी और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। शुक्रवार को वे प्रवीण को लेकर पानीपत शहर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद ऑपरेशन करने के लिए सोमवार का समय दिया था। सोमवार सुबह 11 बजे प्रवीण को ऑपरेशन के लिए लेकर ओटी में लेकर गए। उस समय प्रवीण सभी से बात कर रहे थे। शाम को चार बजे तक ऑपरेशन चला इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां पर प्रवीण की मृत्यु हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के समय बार-बार बिजली कट लग रहा था। जिस कारण ऑपरेशन में दिक्कत हुई। उन्होंने ऑपरेशन की सीडी की मांग की तो डॉक्टर ने देने से इंकार कर दिया। परिजनों ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी।
रात को करीब आठ बजे शहर थाना पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत की सूचना मिली थी। अभी मामले की जांच की जा रही है।