{"_id":"61c6255a875ab52ef8482e2e","slug":"passengers-troubles-increased-due-to-cancellation-of-trains-panipat-news-knl93860078","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पानीपत होते हुए दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने वाली 40 से ज्यादा ट्रेन रद्द रहीं। इसमें सात ट्रेनें ऐसी हैं जो पानीपत रुककर जाती थीं और यहां से हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते थे। खासतौर से व्यापारी शामिल थे जो दिल्ली जाकर सामान लाते थे और स्थानीय दुकानों में आपूर्ति करते थे। वहीं ट्रेनें रद्द होने से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
पानीपत होते हुए दिल्ली और पंजाब जाने वाली सात ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी से दिल्ली, दिल्ली से अमृतसर वाली दो ट्रेन, दिल्ली से पठानकोट की दो ट्रेन रद्द हैं। वहीं पानीपत से होते हुए दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली 10 ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए गए हैं, जिसमें अमृतसर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली और पानीपत होकर अमृतसर, लुधियाना आने-जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को फिलहाल दिल्ली में ही रोका जा रहा है। इनमें से कुछ ट्रेनों का रूट दिल्ली तक ही कर दिया गया है।
ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने से पानीपत के यात्री वैष्णो देवी भी नहीं जा पा रहे हैं, जिन यात्रियों ने पिछले चार दिनों में आवाजाही के लिए टिकट कराया था, उन्हें रद्द कर दिया गया है। विदित हो कि पानीपत से रोजाना वैष्णो देवी के लिए दो ट्रेन चलती हैं, जिनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और श्री माता देवी कटरा पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। फिलहाल दोनों ही ट्रेन रद्द हैं।