फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers stand on the highway and wait for buses

Panipat News: हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Passengers stand on the highway and wait for buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। उचित देखरेख के अभाव में बस स्टैंड बिना खंडहर बन चुका है। बस स्टैंड के अंदर और आसपास बड़ी-बड़ी घास उगी है। नया बस स्टैंड पूरा नहीं बनने के कारण लोग हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। जब भी कोई बस रुकती है तो सवारियां बसें पकड़ने के लिए हाईवे पर दौड़ती हैं।
यात्रियों ने प्रशासन व सरकार से अस्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। ग्रामीण जय सिंह घणघस, सूखचैन कुंडू, हरिचंद मलिक, जितेंद्र सैनी, नरेश पलडी, जगदीश चंद्र, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि इसराना का बस स्टैंड खंडहर बन चुका है। इसमें लोग बैठ भी नहीं सकते हैं। इसलिए लोगों को मजबूरीवश हाईवे पर बसों का इंतजार करना और उतरना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इसराना में बस स्टैंड बनवाने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कृष्ण लाल पंवार से भी मांग कर चुके है।  डिपाे महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया इसराना बस स्टैंड के निर्माण के लिए दो जगह देखी हैं। प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। निदेशक की मंजूरी के बाद बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी चालकों को निर्धारित ठहराव पर बस रोकने की हिदायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed