फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parliament visit of United Kisan Morcha will be historic and decisive: Ratan Mann

संयुक्त किसान मोर्चा का संसद कूच होगा ऐतिहासिक व निर्णायक: रतन मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Parliament visit of United Kisan Morcha will be historic and decisive: Ratan Mann
भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत वीरवार को पानीपत किसान भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। जहां भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सिंघु बॉर्डर पर हुई बैठक में संसद कूच सहित अन्य फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद कूच ऐतिहासिक और निर्णायक होगा। इसके लिए प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रतन मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक संसद कूच का फैसला लिया है। संसद कूच में रोजाना 200 किसान भाग लेंगे और सभी संगठनों से 5-5 किसान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई और 9 अगस्त को दो दिन महिलाएं भी संसद कूच करेंगी। भाकियू ने जिला प्रधानों से संसद कूच में भाग लेने वाले किसानों के फोटो और विवरण मांगा है ताकि संसद कूच में भाग लेने वाले किसानों के आई कार्ड बनाए जा सकें। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुम्मन, युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुर्जर, अंबाला मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed