फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Park in TDI in the name of martyr, announcement of job to wife and help of Rs 50 lakh

Panipat News: शहीद के नाम टीडीआई में पार्क, पत्नी को नौकरी और 50 लाख की मदद का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Park in TDI in the name of martyr, announcement of job to wife and help of Rs 50 lakh
पानीपत। शहीद मेजर आशीष धौंचक के नाम पर टीडीआई में पार्क और पैतृक गांव बिंझौल में स्वागत द्वार बनाया जाएगा। शहीद परिवार को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये नकद और पत्नी ज्योति को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। शहीद के पानीपत टीडीआई स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उक्त घोषणा की।
विज्ञापन

पलवल से अंबाला जाते समय रविवार को दोपहर में मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए पानीपत में रुके। इस दौरान वे शहीद मेजर आशीष धौंचक के परिजनों से मिलने पहुंचे। करीब 1:50 बजे शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 मिनट तक रुके। उन्होंने पहले शहीद के पिता लालचंद से बात की और उनको ढांढस बंधाया। इसके बाद शहीद की पत्नी ज्योति, मां कमला देवी और परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि मेजर आशीष ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। दुख की इस घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर आशीष को सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विदित हो कि शहीद मेजर आशीष अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। दो गोली लगने के बाद भी वे मोर्चे पर डटे रहे, जिस कारण अत्यधिक खून बहने से उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को पानीपत लाया गया था, जहां उनके पिता लालचंद व चचेरे भाई मेजर विकास ने उनको मुखाग्नि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed