{"_id":"68c72a1c9e9ed6754708a9c0","slug":"parcel-train-will-reach-ambala-today-with-apples-from-kashmir-panipat-news-c-36-1-amb1003-149631-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मांगा था 74, आया पांच लाख ही साइकिल बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मांगा था 74, आया पांच लाख ही साइकिल बजट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पिछले वर्ष का साइकिल मेला बजट शिक्षा विभाग के पास पहुंच गया है। इस बार विभाग की ओर से तय बजट से कम पैसा भेजा गया है। विभाग की ओर से 74 लाख साइकिल बजट की डिमांड की थी, जबकि पांच लाख का बजट ही अभी आया है। यह हाल अंबाला जिला का ही नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों को पांच-पांच लाख का बजट ही मिला है। प्रदेश के सभी 22 जिलों को 1.10 करोड़ का बजट ही डाला गया है।
शिक्षा विभाग की डिमांड पर आया बजट : शिक्षा विभाग ने कक्षा नौंवी से 11वीं के लिए साइकिल बजट की डिमांड की थी, इसमें लड़कों में 20 इंच की 87 और 22 इंच की 16 साइकिल और लड़कियों में 20 इंच की 67 कुल 170 साइकिल के लिए करीब 80 लाख बजट की डिमांड की गई थी। बीते मार्च में शिक्षा निदेशालय ने 80 लाख का बजट डाल दिया था, लेकिन उस दौरान मार्च माह के अंतिम दिनों में करीब सवा पांच लाख के बिल ही पास हो पाए थे, जबकि बाकी बजट के बिल नहीं बने थे। उस दौरान बाकी बचा हुआ बजट वापस चला गया था।