फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Papers of optional subjects were easy, completed before the scheduled time

Panipat News: वैकल्पिक विषयों के पेपर रहे आसान, निर्धारित समय से पहले किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Papers of optional subjects were easy, completed before the scheduled time
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का बुधवार को वैकल्पिक विषयों का पेपर हुआ। केंद्रों पर सख्ताई होने से दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर दिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पेपर आसान होने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बेहद आसान था जिसे उन्होंने निर्धारित समय में ही पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का संस्कृत, चित्रकला, कृषि, शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, पशुपालन व संगीत विषय का पेपर हुआ। वहीं 12वीं कक्षा का कृषि व दर्शन शास्त्र विषय का पेपर रहा।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं के वैकल्पिक विषय का पेपर 68 परीक्षा केंद्रों पर संचालित किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस केंद्र के अंदर व बाहर लगातार गश्त करती रही जिससे बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह लगाम रही। परीक्षा के बीच विभिन्न उड़नदस्ता टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले आसान रहा पेपर
10वीं के छात्र रोहित ने बताया कि बुधवार को उनका शारीरिक शिक्षा का पेपर था। उन्होंने बताया कि हमें विद्यालय में जो शारीरिक शिक्षा को लेकर बताया गया है। वहीं प्रश्न पेपर में पूछे गए है। जिससे उन्हें किताबों का ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। पेपर में लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर उन्हें आते थे। जिससे उनका पेपर अच्छा हुआ है।
10वीं की छात्रा इशिका ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से परीक्षा को लेकर अध्ययन कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें पेपर में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सभी प्रश्न उनके द्वारा किए गए अध्ययन मेंं से ही पेपर में पूछे गए हैं। जिसके कारण उनका पेपर अच्छा हुआ है। दसवीं कक्षा के छात्र वंश ने बताया कि परीक्षा को लेकर वे दिन रात मेहनत कर पढ़ाई कर रहे हैं। इससे उन्हें परीक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सारे प्रश्न उनके अध्यापक द्वारा सिखाए गए अध्ययन में से ही पूछे गए है। जिससे उनके परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने की संभावना है।
सीबीएसई में वैकल्पिक विषय होने से कम रही विद्यार्थियों की संख्या-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बुधवार को 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एलीमेंट्स ऑफ बिजनेस व रिटेल और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एग्रीकल्चर व मार्केटिंग विषय का पेपर दिया। वैकल्पिक विषय का पेपर होने से विद्यार्थियों की संख्या कम रही। पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कहा पेपर बेहद आसान था। वैकल्पिक विषय का पेपर होने से केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या कम रही। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

वर्जन :
बुधवार को 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा संचालित की । सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है। उड़नदस्ते की ओर से भी विद्यार्थियों की जांच करवाई गई। विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।
राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed