फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Papa... the preparation for Paralympics is complete, I will come only after taking rest

पापा... पैरालंपिक की तैयारी है पूरी, तसल्ली बैठाकर ही आऊंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Papa... the preparation for Paralympics is complete, I will come only after taking rest
पानीपत। जैवलिन थ्रोवर नवदीप दिल्ली एयरपोर्ट से पैरालंपिक के लिए टोक्यो रवाना होते हुए। - फोटो : Panipat
टोक्यो पैरालंपिक रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर नवदीप के पिता ने तैयारी के बारे में पूछा तो नवदीप बोेले- पापा, तैयारी पूरी है, पहली बार में ही तसल्ली बैठाकर आऊंगा। नवदीप ने बताया कि नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उन्होंने अच्छे से तैयारी की है। टोक्यो पैरालंपिक के लिए चयनित जिले के इकलौते खिलाड़ी नवदीप शनिवार को नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हो गए। इससे पहले नवदीप के माता-पिता इसराना के गांव बुआना लाखु से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पिता दलबीर मलिक, मां मुकेश, भाई मंदीप और भाभी ने नवदीप से मुलाकात की। मां ने नवदीप को तिलक लगाकर टोक्यो के लिए रवाना किया और चने का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

नवदीप को मां के हाथ से बने चने के लड्डूू बहुत पसंद हैं। मां मुकेश ने दिल्ली जाने से एक दिन पहले शुक्रवार को अपने हाथ से नवदीप के लिए चले के लड्डू बनाए थे। मां ने एयरपोर्ट पर बेटे से कहा कि बेटा तू पैरालंपिक में पदक जीतकर लाए, सभी का तुझ पर आशीर्वाद है।
विज्ञापन

4 सितंबर को होगा नवदीप का मैच
चार सितंबर को नवदीप का मैच होगा। नवदीप की उम्र केवल 20 साल है और वह पहली बार टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। पानीपत वासियों को नीरज चोपड़ा के बाद अब नवदीप से पैरालंपिक पदक की आस है।

पानीपत। जैवलिन थ्रोवर नवदीप के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद उसके पिता दलबीर,माता मुकेश,भाई मनदी?

पानीपत। जैवलिन थ्रोवर नवदीप के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद उसके पिता दलबीर,माता मुकेश,भाई मनदी?- फोटो : Panipat

पानीपत। पैरालंपिक के लिए रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर नवदीप को तिलक लगाती उनकी मां मुके?

पानीपत। पैरालंपिक के लिए रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर नवदीप को तिलक लगाती उनकी मां मुके?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed