फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Uncle-nephew drowned in the Yamuna

Panipat: यमुना के कुंड में डूबे चाचा-भतीजा की तलाश जारी, पूर्णिमा स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 30 Aug 2023 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

नाका इंचार्ज और कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
Panipat: Uncle-nephew drowned in the Yamuna
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के सनौली में यमुना नदी में पूर्णिमा पर स्नान करते समय दौरान चाचा-भतीजा गहरे कुंड में डूब गए। बताया जा रहा है कि जनपद बदायूं निवासी नंद किशोर (19) और उसका भतीजा नन्हा (18) सिवाह में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूर्णिमा के अवसर पर अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


वे सनौली यमुना घाट हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। तभी गहरे कुंड में डूब गए। वहां मौजूद उनके साथियों ने शोर मचाया और मामले की सूचना यमुना पुल चौकी पुलिस को दी। इस पर सीमावर्ती दोनों राज्यों की यमुना बार्डर पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया।
विज्ञापन


सनौली नाका इंचार्ज दलबीर सिंह, यमुना बार्डर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed