फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Two friends drowned in Delhi Parallel Canal, search continues

Panipat: दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, तलाश जारी, पुल से नदी में लगाई छलांग फिर बाहर नहीं आए

Wed, 14 Jun 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

पुलिस देर शाम को सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची। पुलिसकर्मी तलाश करने के लिए नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। दिल्ली पैरलल नहर में बुधवार को पानी का बहाव तेज रहा। बताया जा रहा है कि इसके साथ लगती नहर में कई दिन पहले पानी चल रहा था।

विज्ञापन
Panipat: Two friends drowned in Delhi Parallel Canal, search continues
बिजेन्द्र आशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो बह गए। उन्होंने पुल के ऊपर से छलांग लगाई थी और पानी के तेज प्रवाह में बह गए। जबकि तीसरा संयोगवश नहर के किनारे बैठे रहने से बच गया। पुलिस देर शाम को सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची। पुलिसकर्मी तलाश करने के लिए नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


जींद के मोरखी गांव निवासी बिजेंद्र व सोनीपत के गंगेसर निवासी आशु समालखा की राजीव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वे यहां कुर्सी बनाने का काम करते हैं। उनका दोस्त नारायण रोड समालखा निवासी आशीष पानी के कैंपर सप्लाई करता है। वे तीनों बुधवार को दोपहर को ढोडपुर गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने लगए थे। आशीष नहर किनारे बैठकर नहाने लगा।
विज्ञापन


जबकि बिजेंद्र व आशु ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। वे पानी में जाने के बाद ऊपर नहीं आए। आशीष ने उनको काफी देर तक नहर किनारे दूर तक तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। आशीष मोटरसाइकिल लेकर वापस समालखा आया और दोस्तों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिजन शाम को नहर पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर दोनों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने समालखा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम को नहर पर सर्च अभियान चलाया।

दिल्ली पैरलल नहर में बुधवार को पानी का बहाव तेज रहा। बताया जा रहा है कि इसके साथ लगती नहर में कई दिन पहले पानी चल रहा था। सोनीपत के बड़वासनी गांव के नजदीक नहर टूट गई थी। जिसके चलते मूनक से नहर का पानी बंद कर दिया था। दिल्ली के साथ रोहतक व भिवानी ब्रांच नहर के पानी की मांग को देखते हुए दिल्ली पैरलल नहर में पानी का बहाव तेज था।

दो दिन पहले यमुना में डूबे थे दो युवक
गर्मी में नहर और यमुना में डूबने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले सनौली क्षेत्र में दो युवक यमुना में डूब गए थे। वे गर्मी के चलते यमुना में नहाने गए थे। इनके शव सोमवार को बरामद किए थे। पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही थी तो एक अन्य शव बरामद हुआ था।


नहर में चलाया गया सर्च अभियान
पुलिस को ढोडपुर के पास नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली है। परिजनों के साथ नहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। उनको जल्द ही तलाश लिया जाएगा। -सुनील कुमार, प्रभारी, थाना समालखा पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed