फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Three friends got electrocuted while taking down the board, one died

Panipat: बोर्ड उतारते समय तीन दोस्तों को लगा करंट, एक की मौत, दो गंभीर

Sat, 27 Jan 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 11:41 PM IST
सार

संजय चौक के पास किराए के ऑफिस के सामने हादसा हुआ है। पुराना बोर्ड हटाते समय 11 केवी लाइन से टकरा गया। तीनों दोस्त शुगर मिल के पीछे मुखीजा कॉलोनी में रहते थे, तीनों बैंक से ऋण दिलाने का करते थे। 

विज्ञापन
Panipat: Three friends got electrocuted while taking down the board, one died
Electrocuted - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जाटल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक पहले आईसीआईसीआई बैंक में ऋण दिलाने का काम करने वाले तीन कर्मचारियों को शनिवार दोपहर को बैंक का बोर्ड हटाते समय करंट लग गया। बोर्ड उतारते समय वहां से गुजर रही 11 केवीए की लाइन से छू गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय और आशीष का इलाज चल रहा है। तीनों दोस्त शुगर मिल के पीछे मुखीजा कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है। मृतक अक्षय के पिता और बहन की भी मौत हो चुकी है। इसी जगह पर करीब छह माह पहले भी ऐसा ही एक हादसा हो चुका है। जिसमें एक नौजवान युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखीजा कॉलोनी निवासी अक्षय (22) और उसके दोस्त अजय व आशीष आईसीआईसीआई बैंक में ऋण दिलाने का काम करत हैं। वे शनिवार को बैंक के बाहर से एक बोर्ड उतार रहे थे। इस दौरान 11 केवीए की लाइन से बोर्ड के छूने के कारण तीनों को करंट लग गए और तीनों नीचे गिर गए। साथियों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिला नागरिक अस्पताल में अक्षय को मृत घोषित कर करने के बाद भी परिजनों को तसल्ली नहीं हुई। इसके बाद परिजन मृत अक्षय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वहीं, अन्य दोनों घायल युवकों को भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दुकानदार सोमवार को करेंगे प्रदर्शन
ये संबंधित विभाग की गंभीर लापरवाही है। इससे पहले भी यहां हुए हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है। आज फिर से एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। दुकानदारों का आराेप है कि 11 केवी की नंगी तार को कवर नहीं किया गया है। ये तार सभी दुकानें की छतों के ऊपर से होकर गुजरती है। पहले भी कई बार इसकी शिकायत बिजली निगम को दी जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब सोमवार को सभी दुकानदार एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। -कृष्ण फुटेला, प्रधान, जाटल रोड शॉप एसोसिएशन।


पुलिस के पास इस तरह के हादसे की कोई सूचना नहीं है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -रोहताश, प्रभारी, थाना शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed