फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat team tops zonal science quiz competition

Panipat News: जोनल विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पानीपत की टीम अव्वल

Fri, 19 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Panipat team tops zonal science quiz competition
जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से डॉक्टर एमकेके आर्य मॉडल विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का वीरवार को समापन हुआ। दूसरे दिन ग्रुप-बी में पांच जिलों रोहतक, पानीपत, झज्जर, करनाल व सोनीपत से हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की 24 टीमों ने भाग लिया।
कुल 72 विद्यार्थियों ने मंडल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिरकत की। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा पानीपत की टीम ने प्रथम, बीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की टीम ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल सोनीपत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम को 20 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


मुख्यअतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने सभी बच्चों का मार्गदर्शन किया और अध्यापकों को विभिन्न गतिविधियों में बच्चों को लेने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग से वैज्ञानिक राहुल तनेजा ने विद्यार्थियों को आगामी स्कॉलरशिप के बारे में बताया। क्विज मास्टर भौतिकी के प्राध्यापक डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने वैज्ञानिक ढंग से विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed