{"_id":"6192bba1c9b5610a0027059b","slug":"panipat-s-jigyasa-won-best-paper-award-in-asia-youth-panipat-news-knl89713954","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया यूथ में पानीपत की जिज्ञासा ने जीता बेस्ट पेपर अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया यूथ में पानीपत की जिज्ञासा ने जीता बेस्ट पेपर अवॉर्ड
विज्ञापन
पानीपत। एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड-2021 प्रतियोगिता में पानीपत की जिज्ञासा ने पहली बार हिस्सा लेकर बेस्ट पेपर अवॉर्ड जीता। प्रतियोगिता में 183 देशों के 20,885 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। इनमें 82 देशों के 834 विद्यार्थियों को चुना गया।
प्रतियोगिता में पानीपत की जिज्ञासा न केवल चयनित हुई बल्कि मेधा से पुरस्कार भी जीता। प्रतियोगिता के लिए जिज्ञासा को भूटान व विदेशों में चल रही समस्याओं का विषय दिया गया। इसमें उसने उन समस्याओं को हल करने के उपाय बताए। जिज्ञासा ने बताया कि वह प्रतियोगिता के एक महीने पहले से ही तैयारी करने में जुट गई थी। उसने इतिहास के साथ वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर को जकार्ता में हुई थी जिसमें सभी प्रतिभागी ने वर्चुअल रूप से भाग लिया था।
10वीं में तीसरा और 12वीं में मिला था 10वां स्थान प्राप्त
जिज्ञासा के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही हर कक्षा में प्रथन स्थान प्राप्त करती आई है। जिज्ञासा ने 10वीं कक्षा में जिले में प्रथम और हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं 12वीं कक्षा में स्कूल में प्रथम और देश में 10वां स्थान प्राप्त किया था। जिज्ञासा बचपन से ही रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ती है जिसकी बदौलत वह हर प्रतियोगिता में अवॉर्ड लेकर आ रही है। जिज्ञासा इस समय आर्य कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।