{"_id":"66e5d2aa589b33fd520dd009","slug":"panipat-prisoners-health-deteriorated-in-jail-he-died-while-being-brought-to-hospital-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: जेल में बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: जेल में बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लाते समय तोड़ा दम
Sat, 14 Sep 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:45 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। वहीं पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की तबीयत बिगड़ी थी। 11 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर 12 को पेशी के लिए मेडिकल कराया था। मजिस्ट्रेट की देखरेख में बोर्ड गठित किया गया है। आरोपी शेखर मतलौडा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में मतलौडा थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गिरफ्तार दुराचार के एक आरोपी की जेल में तबीयत बिगड़ गई। गारद उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर जा रही थी। इस दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बंदी के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया था और दो दिन पहले कोर्ट में पेशी के लिए उसका मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। पुलिस के मताबिक ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी से मारपीट की दी थी। उन्हीं चोटों के चलते आरोपी की तबीयत बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसे जेल में प्राथमिक उपचार भी दिया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही आरोपी ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई विकास सैनी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके भाई की काफी पिटाई की है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शेखर (33) थाना मतलौडा क्षेत्र के कवी गांव रहने वाला था और हलवाई का काम करता था। आरोपी पर दस सितंबर को एक नाबालिग के साथ दुराचार करने का आरोप लगा था। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शेखर से मारपीट की थी।
शिकायत मिलने के बाद थाना मतलौडा पुलिस ने 11 सितंबर को आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद बताया कि आरोपी के सिर में चोटें आई हैं और उसके सीने में भी दर्द हो रहा था। इसलिए उसको जिला जेल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस की गारद शेखर को जिला नागरिक अस्पताल लेकर जा रही थी। इस दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं सेक्टर 29 के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मिले हैं। उनकी देखरेख में चिकित्सकों का बोर्ड रविवार को शव का पोस्टमार्टम करेगा। जिसमें मौत के कारणों का पता लगेगा।
जिला जेल में एक बंदी की तबीयत बिगड़ने और फिर उसकी मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। चिकित्सकों के बोर्ड में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुभाष, पुलिस थाना प्रभारी, सेक्टर-29, पानीपत।