{"_id":"592328664f1c1b4273536f4e","slug":"panipat-petrol-pump-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सेल्समैनों पर बदमाशों ने बोला धावा, हजारों लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर सेल्समैनों पर बदमाशों ने बोला धावा, हजारों लूटे
panipat beuaro
Updated Mon, 22 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अधमी के पास जलालपुर-बापौली रोड स्थित रावल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्समैनों पर हमला कर हजारों रुपये लूट लिए। सूचना पर डीएसपी समालखा नरेश अहलावत और दो थानों के प्रभारी पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
अधमी के पास जलालपुर-बापौली रोड स्थित रावल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर सनौली की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन प्रदीप और अनिल निवासी गोयला पर डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान पंप पर कुछ देर तक हंगामा भी मच गया। इसके बाद लुटेरों ने सेल्समैनों से 95 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। सेल्समैन प्रदीप और अनिल ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। मौके पर समालखा के डीएसपी नरेश अहलावत, थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार और बापौली थाना प्रभारी अजय कुमार पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में बदमाशों की फोटो धुंधली बताई जा रही है। घायल प्रदीप और अनिल को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंप संचालक सुनील कुमार निवासी छाजपुर ने बताया कि 13 दिसंबर 2011 को उनके पिता रोहताश पंप से बाइक पर पौने चार लाख रुपये लेकर घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में कुराड़ फार्म ड्रेन संख्या-2 के पास बदमाशों ने रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी और पौने चार लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। इसका अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस को जलालपुर-बापौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा।