{"_id":"64b837be869e3400da06a236","slug":"panipat-panchayat-expelled-family-from-village-for-commenting-on-pm-modi-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पीएम मोदी की राष्ट्रवाद के वीडियो पर की टिप्पणी, पंचायत ने परिवार समेत गांव से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पीएम मोदी की राष्ट्रवाद के वीडियो पर की टिप्पणी, पंचायत ने परिवार समेत गांव से निकाला
Thu, 20 Jul 2023 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:51 AM IST
सार
पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
गांव सुताना में आयोजित पंचायत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के थर्मल क्षेत्र के सुताना गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवाद के वीडियो पर टिप्पणी करने और समुदाय विशेष को जनसंख्या बढ़ाने की भड़काऊ बात कहने वाले एक युवक के परिवार को गांव निकाला दे दिया है। इस संबंध में बुधवार को गांव सुताना में पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
गांव के समुदाय विशेष के एक युवक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। इसमें लिखा है कि एक दिन उनका कब्जा होगा। युवक बार-बार सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर रहा था। विशेष समुदाय से जनसंख्या बढ़ाने की बात कर रहा था। युवक की इस हरकत से गांव में रोष था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने युवक का विरोध किया। युवक ने ग्रामीणों को भड़का देखा दोबारा वीडियो बनाकर माफी भी मांगी, लेकिन पंचायत ने युवक को माफ न करते हुए उसे उसके परिवार समेत गांव निकाला दे दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में शिकायत नहीं मिली : अतिरिक्त थाना प्रभारी
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी अरविंद्र सिंह ने बताया कि के गांव सुताना की इस घटना के बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो मामले की जांच भी होगी और कार्रवाई भी की जाएगी।