फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Now you will be able to see the name in the list of Ayushman Bharat Scheme on the app

पानीपत: अब एप पर देख सकेंगे आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Panipat: Now you will be able to see the name in the list of Ayushman Bharat Scheme on the app
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने अब आयुष्मान भारत योजना के पात्रों के लिए आयुष्मान भारत पीएम जेएवाई एप लॉन्च किया है। इस एप में लोग आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को पात्रों की लिस्ट में अपना नाम देखना है तो उसे अब सिविल अस्पताल में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी एप से वो अपना नाम भी देख सकता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन बीमारियों का इलाज है और किन अस्पतालों में वो इलाज उपलब्ध है। ये तमाम जानकारी इसी एप पर मिल सकेगी। पात्र व्यक्ति अपने कार्ड के लिए इसी एप से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पानीपत में 3.71 लाख 879 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनने हैं। पात्रों की उदासीनता के कारण अभी तक मात्र 1.19 लाख 775 के ही कार्ड बने हैं, जबकि 2.52 लाख 104 के कार्ड बनने बाकी हैं। स्वास्थ्य विभाग को पात्रों को ट्रेस करने में काफी दिक्कत आ रही है। अधिकतर पात्र अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। पात्रों को चिह्नित करने के लिए आशा वर्करों की ड्यूटी भी लगाई गई है। विभाग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर पात्रों को ट्रेस करने का प्रयास करता है। एक पात्र को चिह्नित करने के लिए विभाग आशा वर्कर को प्रति कार्ड 10 रुपये प्रोत्साहन राशि भी देता है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत पीएम जेएवाई एप लॉन्च किया है। इस एप से पात्र अपने कार्ड व अस्पताल संबंधी पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस एप में उन बीमारियों की जानकारी भी है जो इस योजना के अंतर्गत कवर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब तक देश के 30101 अस्पताल इस योजना के पैनल पर हैं। तीन करोड़, 49 लाख 80 हजार लोग इस योजना के पात्र हैं। इस एप में इन सभी पात्रों का रिकॉर्ड उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed