{"_id":"626311d4724aa36a6c4566ae","slug":"panipat-news-knl105809423","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा दुकानदार की जहर से मौत, सुसाइड नोट मिला कपड़ा दुकानदार की जहर से मौत, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा दुकानदार की जहर से मौत, सुसाइड नोट मिला कपड़ा दुकानदार की जहर से मौत, सुसाइड नोट मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड स्थित गांव सौदापुर के कपड़ा दुकानदार की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। उसकी जेब से एक पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, इसमें चार लोगों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि सुुसाइड नोट के पेजों की राइटिंग अलग-अलग हैं इसलिए इस पर अभी संशय है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव सौदापुर निवासी मैनपाल (50) पुत्र महावीर सिंह की देशवाल चौक पर लक्ष्मी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। मैनपाल ने वीरवार सुबह घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। परिजन उसे इलाज के लिए आठ मरला चौक स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी हालत को देखते हुए उसके बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वीरवार रात को उसकी वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मैनपाल की जेब से पांच पेज का सुुसाइड नोट मिला है। इसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुुसाइड नोट में मैनपाल की मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया गया है।
नोट के अनुसार इन लोगों को उसके दो लाख रुपये देने है लेकिन ये पैसे न देकर उसे परेशान कर रहे थे इसलिए उसने आत्महत्या की है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में राइटिंग सभी पेजों पर एक जैसी नहीं है इसलिए इसे जांच के लिए लैब में भेजा है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।