फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, nagar nigam karmchari hantal

नगर निगम कर्मचारी 26 को हड़ताल पर जाकर मनाएंगे काली दिवाली

Wed, 19 Oct 2016 11:43 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 19 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
panipat, nagar nigam karmchari hantal
p - फोटो : p
नगर निगम कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया है। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 26 अक्तूबर को दो दिन की हड़ताल पर जाने और काली दिवाली मनाने की चेतावनी दी है। वहीं यूनियन ने डीआरओ के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन



नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को डीआरओ बीएस बठला के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक परोचर ने कहा कि यूनियन ने 1989 से कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने रखता आ रहा है और इन पर विचार विमर्श भी हो रहे हैं। शहरी स्थानीय विभाग की जनता को मूलभूत सुविधा देने वाला नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद प्रमुख इकाई हैं। यहां के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर आज तक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा 26 जून को 22 सूत्रीय मांग पत्र व आंदोलन का नोटिस सौंपा था।
विज्ञापन


जिसमें 12 व 13 जुलाई को गेट मीटिंग, 19 व 20 जुलाई को झाडू प्रदर्शन, 27 जुलाई को गुडग़ांव कमिश्नरी, दो अगस्त को रोहतक, 12 को हिसार व 17 अगस्त को अंबाला कमिश्नरी में धरना देकर उपायुक्तों के मार्फत अपना मांगपत्र विभाग की मंत्री के नाम सौंपा। इसके बाद 21 अगस्त को सोनीपत में शहरी स्थानीय विभाग मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इन सबके बाद सात अक्तूबर को चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने हर मांग को मुख्यमंत्री के स्तर की मांग बताया। जिसके चलते कर्मचारियों की समस्याओं का आज तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार संघ की मांगों को अनदेखा करती है तो प्रदेशभर में 26 व 27 अक्तूबर को 48 घंटे की राज्य व्यापी हड़ताल कर काली दिवाली मनाने को मजबूर होंगे। इससे पहले कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुभाष ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान तेजपाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही है। सरकारी कर्मचारी इन सब नीतियों से नाखुश हैं। इस मौके पर बलदेव बागड़ी, सतबीर सिंह, जगबीर व चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed