फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Minister Aarti Rao took the report of health services, Civil Surgeon placed demand for accommodation

Panipat: मंत्री आरती राव ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्ट, सिविल सर्जन ने डॉक्टरों के आवास की रखी मांग

Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बुधवार दोपहर को पानीपत के स्काई लार्क रिसोर्ट में पहुंची। मंत्री आरती राव ने डीसी, एसपी व सिविल सर्जन के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री आरती राव ने लिंगानुपात, डिलीवरी, ऑपरेशन थियेटर व जच्चा बच्चा मृत्यूदर की जानकारी ली।

विज्ञापन
Panipat: Minister Aarti Rao took the report of health services, Civil Surgeon placed demand for accommodation
स्काई लार्क रिसोर्ट में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बुधवार दोपहर बाद दो बजे पानीपत के स्काईलार्क रिसोर्ट पहुंची। उनका यहां प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री आरती राव ने यहां डीसी, एसपी व सिविल सर्जन के साथ बैठक भी की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


मंत्री आरती राव ने सिविल सर्जन से लिंगानुपात,डिलीवरी, ऑपरेशन थियेटर व जच्चा बच्चा मृत्युदर की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का आश्वासन दिया। सिविल सर्जन ने मंंत्री आरती राव से डॉक्टरों के लिए आवास, अलग से डॉक्टरों , नर्सिंग ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर, डॉक्टरों की मांग व शवगृह के लिए दो कमरे बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


मंत्री ने सिविल सर्जन जयंत आहूजा को इसकी डिमांड मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए और जल्द इन पर काम करने का आश्वासन भी दिया। सिविल सर्जन ने पिछले दो साल में हुए सामुदायिक केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की रिपोर्ट भी मंत्री आरती राव के सामने पेश की। इन्होंने उन्होंने सिविल सर्जन को बधाई दी। इसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने यहां कहा कि पिछले 10 साल में हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन काम हुआ है। कई नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। अब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवा बिल्कुल फ्री कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। हर व्यक्ति तक सरकार स्वास्थ्य सेवाएं लेकर जाएंगे। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम होगा।


जच्चा बच्चा मृत्युदर पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। डॉक्टरों के लिए अधिक से अधिक हितकारी काम होंगे। जहां डॉक्टरों के पद खाली हैं, वहां पद भरे जाएंगे।े स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अपने काम के लिए अलावा इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सेवाएं नहीं देनी पड़ेंगी। वह अभी पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का जायजा ले रही हैं। अस्पतालों की समस्याएं जान रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed