फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, haryana, nagar nigam

करीब सात ट्रैक्टर-ट्राली व दो जेसीबी के साथ पहुंची टीम

Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
panipat, haryana, nagar nigam
नगर ‌निगम - फोटो : पानीपत
पानीपत। नगर निगम ने शहर व बाजारों में अतिक्रमण को लेकर एक्शन लेते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुबह से शाम तक चले अभियान में करीब 11 ट्राली सामान की जब्त की और कई जगह अवैध निर्माण ढहाया गया। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों की धड़कन बढ़ गई। अतिक्रमण हटते ही शहर के प्रमुख रास्ते खुल गए और लोगों ने राहत की सांस ली। निगम अधिकारियों ने बाजारों में भी अभियान चलाने का फैसला लिया है। वहीं रेहड़ी चालकों व अन्य दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि निगम ने बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई करने की अपेक्षा मेहनत कर पेट भरने वाले लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जिवेंद्र मलिक की देखरेख में शुक्रवार सुबह आठ बजे जीटी रोड स्थित बीएंडआर के कार्यालय से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर निगम से एक्सईएन रामदास, एमई अंकित लौहान व प्रदीप कल्याण, जेई मनदीप राठी, संजय गौतम, सुरेश गुप्ता व वीरेंद्र मलिक, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर समेत 25-30 कर्मी अभियान में जुटे। नगर निगम का अभियान शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चला। नगर निगम की टीम ने जीटी रोड की सर्विस लेन पर बस स्टैंड तक और सुखदेव नगर से लेकर सलारगंज गेट और फिर सुखदेव नगर मोड़ से जीटी रोड की सर्विस लेन से होकर संजय चौक तक अभियान चलाया। संजय चौक से सनौली रोड और फिर गोहाना रोड, हुडा सेक्टर-11-12 रोड से होते ही जीटी रोड की करनाल लेन से अतिक्रमण हटाया। रेलवे रोड व नगर निगम कार्यालय रोड पर अभियान चलाया। इसके बाद रामलाल चौक, मॉडल टाउन, शिवाजी स्टेडियम, श्रीराम शरण आश्रम तक चलाया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दिखाई भी प्रशासन को तस्वीर
अमर उजाला माई सिटी ने शहर के बाजारों में अतिक्रमण की तस्वीर नगर निगम व प्रशासन को 11 अगस्त के अंक में निगम को नहीं ध्यान, बाजारों के रास्ते जाम हैडिंग से साफ की थी। जिसमें बाजार प्रधानों व प्रमुख दुकानदारों से भी बात की थी। उन्होंने भी अतिक्रमण को गलत माना था और नगर निगम पर ही अनदेखी बरतने के आरोप लगाए थे। नगर निगम आयुक्त वीना हुड्डा ने अमर उजाला को अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया था। इसी का असर रहा कि शुक्रवार सुबह ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ::::::::::::
नगर निगम द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 11 ट्राली सामान की जब्त की गई हैं। अब शहर के बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों व अन्य लोगों को रास्ते को छोड़कर सामान लगाना चाहिए।
वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed