{"_id":"6628536ef105b6c963008774","slug":"panipat-echoed-with-the-cheers-of-bajrang-bali-panipat-news-c-244-1-pnp1001-117253-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान हुआ पानीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान हुआ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जय हनुमान और जय बजरंग बली के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। वाहनों , दुकानों , घरों व लोगों के हाथों में जहां भी नजर जाए वहां हनुमान पताका नजर आई। स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अरुण दास महाराज, दाऊ जी महाराज, वेदप्रकाश गोस्वामी, प्रेम मंदिर की अध्यक्षा कांता महाराज, बीके अंजना बहन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों व स्कूलों के बच्चों ने आज हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल रथ यात्रा में शामिल होकर शहर को हनुमानमय बनाया। जिसका शहर में विभिन्न संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा से पहले अनेकों संगठनों एवं मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कई मन्दिरों में हवन-यज्ञ भी किया गया। रथ यात्रा में सैकड़ों हनुमान स्वरूप आकर्षण का केन्द्र बने रहे। रथ यात्रा सब्जी मंडी के प्रांगण से शुरू होकर ,सनौली रोड, सेठी चौक ,अमर भवन चौक, पुरबियान घाटी, हनुमान मंदिर, पचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार ,इंसार बाजार, सलारगंज गेट होते हुए देवी मंदिर पहुंची।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान हमेशा दूसरों की मदद करने वालों पर अपनी मेहर करते हैं। नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमें सदैव सत्य के रास्ते में चलना चाहिए। हम सत्य के रास्ते पर चलकर हम परमात्मा को पा सकते हैं। यात्रा के मुख्य संयोजक विकास गोयल, सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, सूरज दूरेजा, हरीश बंसल, प्रवीन जुनेजा, राकेश बंसल, सतबीर गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं रथयात्रा में मुख्यअतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व विजय जैन, आशीर्वाद लिया। मंच संचालन वेद बांगा एवं कैलाश नारंग ने किया। वहीं आयोजकों ने अतिथियों का पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रथ यात्रा के दौरान सिख समाज, किन्नर समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर रथ यात्रा पर पुष्प बरसाए और जलपान की व्यवस्था की।
डीजे की आवाज में बिल्डिंग गिरने से बाल बाल बची-
पंचरंगा बाजार से जब शोभायात्रा गुजर रही थी तो डीजी की आवाज में एक जर्जर बिल्डिंग हिलने लगी। नगर निगम कर्मचारियों ने डीजी को बंद कराकर यहां से शोभायात्रा गुजारी है। यहां बड़ा हादसा होते होते टल गया।