{"_id":"6460d6bfd2d239f441053af3","slug":"panipat-dead-body-of-youth-found-in-canal-near-village-badwasni-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: नहर में बहे युवक का तीसरे दिन बड़वासनी के पास मिला शव, पैर धोते वक्त हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: नहर में बहे युवक का तीसरे दिन बड़वासनी के पास मिला शव, पैर धोते वक्त हुआ था हादसा
Sun, 14 May 2023 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 06:10 PM IST
सार
युवक महराणा के पास दिल्ली पैरलल नहर किनारे बैठकर पैर धोते वक्त नहर में बह गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के गांव महराणा के पास शुक्रवार शाम नहर में बहे युवक का शव रविवार को सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास नहर में मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव मतलौडा निवासी विजय सिंह ने बताया था कि उसका सबसे छोटा बेटा अजीत कुमार (29) रिलायंस कंपनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। वह शुक्रवार शाम अपने दोस्त सोनू और भालसी निवासी बलराम के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जब वह गांव महराणा के पास पहुंचे तो गर्मी ज्यादा होने के कारण वह दिल्ली पैरलल नहर किनारे बैठकर नहर में पैर धोने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में बह गया। दोस्त सोनू और बलराम ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे।
विज्ञापन
जिसके बाद से परिजन उसकी नहर में तलाश कर रहे थे, रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गांव बड़वासनी के पास कुछ लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। अजीत शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं।