फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, daba per chhapa

ढाबों, दुकानों और होटलों पर मारे छापे

Mon, 23 Jan 2017 11:48 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 23 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
panipat, daba per chhapa
d - फोटो : amar ujala
मानव निरोधक तस्कर इकाई की टीम ने बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ सोमवार को शहर के विभिन्न ढाबों, दुकानों और होटलों पर छापे मारे। इसकी जानकारी होते ही कई दुकानदारों ने अपने यहां काम करने वाले नाबलिग श्रमिकों को इधर-उधर कर दिया। मानव निरोधक तस्कर इकाई (एएचटीयू) करनाल इकाई की टीम के समालखा शहर में पहुंचने पर दुकानदारों, ढाबा, होटल संचालकोें में हड़कंप मच गया। टीम ने एएसआई कमल किशोर के नेतृत्व में दुकानों-ढाबों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान श्रमिकों से पूछताछ की गई। टीम ने मालिकों को चेतावनी देते हुए बच्चाें से श्रम नहीं कराने के लिए कहा। एएसआई कमल किशोर ने कहा कि कोई दुकानदार, ढाबा संचालक आदि अपने यहां 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम नहीं करवा सकते। यदि ऐसे करते हुए पकड़े जाते हैं तो दोषी को पांच वर्ष की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इस कार्रवाई पर दुकानदारों का कहना था कि पहले 14 वर्ष की आयु का नियम था और अब 18 वर्ष की आयु का नियम निर्धारित होने का पता लगा है। वे इसका ध्यान रखेंगे। एएचटीयू की टीम में एचसी विनोद कुमार, विमल कुमार, पवन कुमार मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed