{"_id":"60d8d8ed8ebc3ef20a6c6d41","slug":"panipat-crime-panipat-news-kidnaiping-police-panipat-news-knl74607072","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी लेकर आओ तभी साथ जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी लेकर आओ तभी साथ जाएगी पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। फ्लौरा चौक की रहने वाली विधवा की नाबालिग बेटी का एक मनचले ने अपहरण कर लिया। बेटी की बरामदगी के लिए मां पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। नाबालिग की लोकेशन यूपी के बिजनौर जिले में मिली। महिला सेक्टर 29 थाने में गई तो पुलिस ने प्रपोजल रख दिया कि अगर बेटी को बरामद कराना है तो अपने खर्च पर गाड़ी ले आओ तब साथ चलेगी। विधवा का कहना है कि वो अपने खर्च से 10 हजार रुपये की गाड़ी कैसे किराये पर ले। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने महिला के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा है कि पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। जैसे ही शिकायत मिली थी केस दर्ज कर लिया था। पुलिस अपने खर्च पर जाएगी।
महिला ने बताया कि वो यहां पर फैक्टरी में मजदूरी करती है। 16 साल की बेटी भी साथ मजदूरी करती थी। यहां एक राहुल नाम का युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 23 जून को उसने राहुल को उसके घर के आसपास रेकी करते हुए भी देखा था। 26 जून सुबह उसकी बेटी फ्लौरा चौक की ओर गई थी वहां से उसका अपहरण कर लिया। इसमें विकास नगर की शोभा उसकी बेटी प्रीति, उस्मान व फैशन नाम का युवक भी शामिल है। उसने 26 जून को सेक्टर 26 पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। 27 जून को उसकी बेटी की लोकेशन यूपी के बिजनौर में मिली। वो पुलिस के पास बेटी की बरामदगी के लिए गई।
पुलिस ने उसे कहा कि बेटी की बरामदगी करानी है कि अपने पैसों से गाड़ी बुक करके लेकर आओ। उसके पास पैसे नहीं है। एसपी शंशाक कुमार सावन से मामले में मदद की गुहार लगाने के लिए वह उनके निवास पर गई। वहां के स्टाफ ने आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया। एसपी स्टाफ ने सेक्टर 26 पुलिस थाने में कॉल कर मामले में उसकी मदद करने के लिए कहा लेकिन इसके बाद भी सेक्टर 29 थाना पुलिस टस से मस न हुई और इन निर्देशों को मानने से मना कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को दोबारा एसपी ऑफिस गई
महिला का कहना है कि रविवार सुबह वह दोबारा एसपी से मिलने कोठी पर पहुंची । यहां मौजूद स्टॉफ ने दोबारा सेक्टर 29 पुलिस थाने में फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए और पीड़िता को पुलिस स्टेशन जाने को कहा । पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह 29 सेक्टर पुलिस स्टेशन पहुंची तो गुस्साए इंस्पेक्टर महीपाल व एक अन्य पुलिस कर्मी ने उसे इस बात पर डांट लगाई कि उसने एसपी दफ्तर जाकर उनकी शिकायत क्यों की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसे कहती है कि उनके पास यूपी जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं है। जब उनके पास गाड़ी होगी तब वे उसकी लड़की को बरामद कर लाएंगे। उसे ही प्राइवेट गाड़ी किराए पर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि अब बेटी का पता भी चल गया है, लेकिन पुलिस जाने से मना कर रही है।
महिला के आरोप झूठे, उन्हें सरकारी गाड़ी मिल गई है: राजबीर
महिला पुलिस पर झूठे आरोप लगा रही है। महिला की शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया था। एएसपी से सरकारी गाड़ी मिल गई है। एसपी ने साफ निर्देश दिए है कि किसी भी मामले में पुलिस बाहर जाएगी तो उन्हें सरकारी गाड़ी मिलेगी। लड़की पहले भी अपनी मर्जी से कहीं चली गई थी । पुलिस जल्द उसे बरामद कर लेगी।
राजबीर सिंह, एडिशनल एसएचओ, सेक्टर 29 थाना पुलिस