फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,kidnaiping,police

नानी पर नाती के अपहरण का आरोप, मां से बोली, दोबारा कॉल की तो लाश देखोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,kidnaiping,police
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में एक नानी ने अपने नाती का ही अपहरण कर लिया। नाती को खिलाने के बहाने नानी अपने पास लेकर आई थी। इसके बाद पानीपत से अपना मकान बेचकर फरार हो गई। बच्चे की मां ने अपनी मां को फोन किया तो उसे धमकी दी कि दोबारा कॉल करने पर मासूम की लाश देखेगी। इसके बाद मां ने बच्चे को खतरा बताते हुए तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी है। मां के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के भारत नगर निवासी प्रियंका पत्नी श्याम लाल ने बताया कि उसके पति ऑटो चालक थे। पति की पिछले साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी इच्छा (9), मंझला बेटा (8) और सबसे छोटा बेटा पांच वर्षीय लक्की है। प्रियंका ने बताया कि उसकी मां रानी और पिता किशोर मनचंदा है। पिता की मौत के पश्चात मां ने सरदार मस्तान सिंह के साथ शादी कर ली थी। उसकी मां रानी की उसके अलावा कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

इस वजह उसके छोटे बेटे लक्की को खिलाने के लिए नूरवाला स्थित गीता कॉलोनी में वह अपने घर ले जाती थी। वह लक्की को कई-कई दिन अपने साथ रखती थी। इस बीच धीरे धीरे मां के व्यवहार में बदलाव दिखने लगा। 24 तारीख को मां लक्की को साथ ले गई। उसने शाम होने पर उसे फोन किया तो मां ने लक्की को वापस करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता ने शिकायत दी है कि मां ने उसके बेटे का अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लगा ताला, आसपास पता किया तो घर बेचने का हुआ खुलासा
प्रियंका ने बताया कि मां के फोन काटने के बाद वह नूरवाला स्थित गीता कॉलोनी में पहुंची। जहां पर गेट पर ताला लगा मिला। इसके बाद उसने आस-पड़ोस में पता किया तो खुलासा हुआ कि मां ने पानीपत से अपना मकान बेच दिया है और वह घर छोड़कर जा चुकी है।
दरखास्त दी तो लक्की को मार दूंगी
प्रियंका ने बताया कि उसने मां को कॉल किया और लक्की को वापस घर छोड़ने की बात कही, लेकिन मां ने उसकी एक न सुनी और धमकी दी कि लक्की भूल जा। लक्की को दोबारा मांगने, ढूंढने और पुलिस में दरखास्त देने की कोशिश की तो वह लक्की को मार देगी।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रानी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीमें रानी तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और लक्की को मुक्त करा लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed