फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, chand ko salam

चांद को अर्घ्य दे मांगी पति की लंबी उम्र

Wed, 19 Oct 2016 11:46 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 19 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
panipat, chand ko salam
hk - फोटो : hl
सुहागिनों ने बुधवार को करवा चौथ पर दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद का दिदार किया। सभी ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के छलनी के बीच से दर्शन किए और उनकी लंबी उम्र की कामना की। दुल्हन की तरह सजी सुहागिनों ने इससे पहले करवा चौथ की कथा सुनी और मंदिरों में पूजा की। करवा चौथ पर सुहागिनों में सेल्फी विद हस्बैंड का क्रेज दिखाई दिया। सुहागिनों ने अपने चांद के साथ सेल्फी भी ली।  
विज्ञापन


विवाहिताओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने शाम को करवा चौथ की कथा सुनी। शहर में कई जगह सामूहिक कथा का आयोजन किया गया। रात करीब 8:30 बजे आसमान में चांद दिखाई देते ही सुहागिनों ने उसका दीदार कर अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने छलनी में से चांद का दीदार किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर पति का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सुहागिनों ने बताया कि करवा चौथ की कथा सुने बिना व्रत अधूरा माना जाता है। उन्होंने आज अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। सुहागिनों ने इसके बाद अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सुहागिनों की तर्ज पर शहर में कई कन्याओं ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें वे कन्याएं भी शामिल रही, जिनका निकट भविष्य में विवाह होने वाला है। महिला सुमन, दीपिका और उर्वशी ने बताया कि वह बचपन से व्रत की महत्ता सुनती रही हैं। यह व्रत बहुत ही फलदायक और महत्वपूर्ण है। इस व्रत को करने से सभी अविवाहित लड़कियों की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी का रहा क्रेज
करवाचौथ पर चांद दिखाई तो सुहागिनों ने अर्घ्य देने के बाद पूजा की। इसके बाद अपने पति के साथ सेल्फी भी ली। व्रत खुलने के बाद रात भर शहर में चहल-पहल दिखाई दी।


इनर व्हील क्लब मिड टाउन ने मनाया करवाचौथ पर्व
इनर व्हील पानीपत मिड टाउन ने लाजपत कॉलोनी के पार्क में करवाचौथ पर विशेष आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर कथा के साथ क्लब के सदस्यों ने संगीत और खेलों का आनंद लिया। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वह अपने परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। एक स्वस्थ गृहिणी ही घर को सुचारु रूप से चला सकती है। कार्यक्रम का आयोजन क्लब संपादिका नोनिका नंदा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed