{"_id":"66da9eb21aa7c429560eaafa","slug":"panipat-bjp-state-executive-member-sanjay-chhokar-resigned-will-contest-election-as-independent-from-samalkha-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने दिया इस्तीफा, समालखा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने दिया इस्तीफा, समालखा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Fri, 06 Sep 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:48 AM IST
सार
भाजपा ने समालखा सीट से पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को टिकट दिया है, जिस पर संजय छोकर असंतुष्ट नजर आए। गौरतलब है कि इससे पहले वीरवार को शशिकांत कौशिक ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते संजय छोक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में नाराजगी का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। छोकर ने समालखा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने समालखा सीट से पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को टिकट दिया है, जिस पर संजय छोकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले वीरवार को शशिकांत कौशिक ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि वे 8 सितंबर को चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन