{"_id":"62c89c3d9ea2bb66fc31ccaf","slug":"panipat-bar-association-kept-work-suspended-on-the-call-of-ambala-bar-panipat-news-knl1140474116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला बार की कॉल पर पानीपत बार एसोसिएशन ने रखा वर्क संस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला बार की कॉल पर पानीपत बार एसोसिएशन ने रखा वर्क संस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अंबाला में वकील और पटवी चौकी के पुलिसकर्मियों के बीच चल रहे विवाद के चलते अंबाला बार ने हरियाणा भर में बार एसोसिएशन से वर्क सस्पेंड की अपील की। जिस अपील पर पानीपत बार ने भी शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रख अंबाला बार का समर्थन किया। अब सोमवार को ही वकील अपने चेंबर में लौटेंगे। वकीलों की तरफ से हर शनिवार को नो वर्किंग डे और रविवार को छुट्टी रहेगी।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि अंबाला जिले में गांव नालागढ़ यमुनानगर निवासी स्वर्गीय गुरमीत के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता तजिंद्र सिंह और पटवी चौकी पुलिस के बीच हुए विवाद के चलते यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अधिवक्ता तजिंद्र सिंह ने बताया कि उसे चौकी से एक नोटिस आया था। वह 21 जून को चौकी गया, जहां पर पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को बरामद कराने का दबाव बनाया। पुलिसकर्मी ने धारा 120बी में अंदर करने धमकी दी। उसे दो घंटे तक हिरासत में रखा और फोन छीन लिया। जबरन बयान लिखवाए कि कल शाम छह बजे तक उसने लड़के को पेश नहीं किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मी के रवैये की उच्च अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।