फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat accident

हादसों में ट्रक चालक की मौत, ट्राला नहर में गिरा

Fri, 03 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 03 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
नेफ्था क्रैकर रोड पर तीन किलोमीटर के दायरे में दो हादसों में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और एक ट्राला नहर में गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्राले और चालक दल को नहर  से बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने दूसरे हादसे में मृत चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पानीपत-रिफाइनरी रोड पर गढ़ी सिकंदरपुर के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक इरकान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मेरठ निवासी इरकान ट्रक लेकर रिफाइनरी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


गढ़ी सिकंदरपुर निकलने के बाद सामने से चावलों से भरे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इसमें इरकान की मौत हो गई और दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। वह निसिंग से चावल लेकर चला था और पानीपत की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और राहगीरों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे चालक का शव शवगृह में रखवा दिया और परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया।


गोहाना-असंध रोड बाईपास पर विराट नगर के सामने एक ट्राला सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकराकर दिल्ली पैरेलल नहर में गिर गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक दल और ट्राले को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दोनों की स्पीड ज्यादा थी और ट्राला चालक ने ट्रक को बचाने के प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed