{"_id":"68c079efcc2ccf9204086eeb","slug":"paddy-reached-the-market-sold-for-1509-rupees-per-quintal-at-3202-rupees-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143411-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंडी में पहुंचा धान, 3202 रुपये क्विंटल बिकी 1509","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंडी में पहुंचा धान, 3202 रुपये क्विंटल बिकी 1509
Wed, 10 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में पहली धान की ढेरी लेकर पहुंचे किसान राजेश को सम्मानित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के स
विज्ञापन
इसराना। अनाज मंडी में धान की आवक मंगलवार को शुरू हो गई। इसराना अनाज मंडी में डिडवाड़ी के किसान राजेश धान लेकर पहुंचे। पहली ढेरी 3202 रुपये क्विंटल बिकी। किसान ने इस पर खुशी जताई। इसके साथ जिले में धान की आवक लगातार बढ़ेगी। जिले में इस बार 2.40 लाख एकड़ में फसल खड़ी है। इसमें 1 .84 लाख में धान है। जिसमें से 1.69 लाख में बासमती और 15 हजार में गैर बासमती है। धान की 1509 किस्म धान की कटाई शुरू कर दी। किसान राजेश वासी डिडवाड़ी मंगलवार को जावा ट्रेडिंग कंपनी पर धान लेकर इसराना मंडी में पहुंचे। आढ़ती एसोसिएशन ने शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। किसान राजेश ने बताया उन्होंने 1509 किस्म की धान की रोपाई पहले कर दी थी। अब धान की फसल पककर तैयार हो गई है। उन्होंने कटाई कर मंडी में लाना उचित समझा। वह पिछले कई दिन से धान कटाई के लिए सोच रहा था। बारिश के चलते धान की कटाई नहीं की जा सकी। प्राइवेट कंपनी एलटी फूड दावत ने 1509 किस्म के 60 क्विंटल धान की खरीद की। कंपनी को 3202 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा। खरीद प्रक्रिया के दौरान मार्केट कमेटी के सचिव पवन नागपाल, एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, एआर बिजेंद्र दहिया, सुरेंद्र बलाना, प्रवीण घनघस व रामशरण आदि शामिल रहे। संवाद