फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Oxygen plant not even trial in front of danger

खतरा सामने पर ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant not even trial in front of danger
पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : Panipat
पानीपत। फरवरी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर यदि आई तो ऑक्सीजन की कमी फिर जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सिविल अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का आज तक ट्रायल तक नहीं हो सका है। आनन-फानन इसका उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन बगैर ट्रायल इसे शुरू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा पुख्ता तैयारी का दावा हवाई लगता है।
विज्ञापन

पहली और दूसरी लहर के डेल्टा वैरिएंट से छह गुना तेजी से संक्रमित करने वाले ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। जनवरी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीसरी लहर में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है। यूके से लौटी युवती और उसके पिता में ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में फरवरी में इसका चरम भी हो सकता है। राहत की बात यह है कि फिलहाल दोनों निगेटिव हो गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी लहर के दौरान भविष्य में ऐसी समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मदद से सिविल अस्पताल में एक हजार लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया। अगस्त में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूरा हो गया। फिर ऑक्सीजन शुद्धता की जांच लटकी रही। किसी तरह प्लांट में बन रही ऑक्सीजन शुद्धता की जांच गुरुग्राम लैब में पूरी हुई तो ट्रायल लटक गया। करीब दो महीने पहले आनन-फानन शहरी विधायक प्रमोद विज ने बगैर ट्रायल ही ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर दिया, लेकिन ट्रायल न होने की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आ रहे एल एंड टी से इंजीनियर, तीन बार भेजा जा चुका लिखित रिमाइंडर
ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल एल एंड टी के इंजीनियरों की मौजूदगी में होना है, लेकिन वे आ ही नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से ट्रायल लटका है। बीते दो महीने से एलएंडटी के इंजीनियर ट्रायल के लिए महज एक दिन का वक्त नहीं दे पा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग तीन बार लिखित रिमाइंडर भेज चुका है। इनता ही नहीं फोन पर कई बार मौखिक बात हो रही है।
ट्रायल रन के लिए ऑक्सीजन के 50 बड़े सिलिंडर रिफिल करा इंतजार जारी
ट्रायल रन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने बैकअप के तौर पर सात क्यूबिक मीटर के 50 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करा लिए है। प्लांट से निकलने वाली ऑक्सीजन का सेचुरेशन स्तर दो बार जांचा गया, पहले 93 एवं दूसरी बार में 96 मिला है। ऑक्सीजन गुणवत्ता की जांच हो चुकी है। प्लांट की लाइन को अस्पताल के बेड तक जा रही सेंट्रल लाइन से भी जोड़ा जा चुका है।
प्लांट से एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन मिलेगी
अगर प्लांट शुरू हो जाता तो एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होता। इसके जरिए 150 बेड पर 24 घंटे आपूर्ति की जा सकती है। प्लांट शुरू होने से सिविल अस्पताल प्रबंधन को हर महीने 50 हजार रुपये की बचत भी होगी।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द प्लांट का ट्रायल भी होगा। इसके लिए लगातार संपर्क में हैं। - डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed