फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ownership will be available in the fort area

किला क्षेत्र में मिलेगा मालिकाना हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ownership will be available in the fort area
पानीपत। बैठक लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। अपने आशियाने पर मालिकाना हक नहीं होने की समस्या से किला क्षेत्र के बाशिंदों को जल्द निजात मिल सकती है। यहां बसे 500 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कराकर सरकार को भेजकर अनुमति ली जाने की योजना है। मंजूरी मिलने पर लोग अपने मकानों की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस बात के भी संकेत हैं कि इनके लिए कलेक्टर रेट को भी 50 प्रतिशत कम रखा जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट किला क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधित्व मंडल मिला था। पहले भी इसकी मांग उठाई जाती रही है। 11 एकड़ में फैले किला क्षेत्र में कई मुख्य बाजार और कॉलोनियां बन चुकी हैं। यहां सिर्फ 256 परिवारों को ही मकान आवंटित हैं। इसके अलावा करीब 500 परिवार ऐसे हैं, जिनके पास संपत्ति है लेकिन मालिकाना दस्तावेज नहीं है। हालांकि ये परिवार नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स देने के साथ ही बिजली निगम को बिल भी अदा करते हैं। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीनियर डिप्टी मेयर ने अधिकारियों को फाइल तैयार करने का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में पालिका ने खाली करने का दिया था नोटिस
वर्ष 1996 में तत्कालीन नगर पालिका ने यहां रह रहे लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद मामला एसडीएम कोर्ट पानीपत में गया लेकिन मकान खाली करने का आदेश बरकार रहा। लोगों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। जहां से उनके हक में फैसला आया लेकिन मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किले वासियों को दिलवाया जाएगा मालिकाना हक
किले वासियों को उनके मकान का मालिकाना हक दिलाया जाएगा। जिनके पास मालिकाना हक नहीं है, उन्हें निगम की ओर से चिह्नित किया जाएगा। सदन की बैठक में इस मुद्दे को पास कराने के लिए सरकार से अनुमति लेकर समस्या हल की जाएगी। - दुष्यंत भट्ट, वरिष्ठ उपमहापौर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed