फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Over Twenty million damage in the bank ?from Fire

आग से बैंक में 20 लाख से अधिक का नुकसान

Tue, 08 Oct 2013 12:17 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 08 Oct 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Over Twenty million damage in the bank ?from  Fire
हरियाणा के जिले कैथल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग के कारण करीब 20 लाख रुपये के नुकसान हुआ है। बैंक में सोमवार को कामकाज लगभग पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने दो कंप्यूटर को शुरू करके अपना काम शुरू कर दिया है। मंगलवार से उपभोक्ताओं के  लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की जाएगी। घटना के बाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सोमवार को बैंक का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिले के पदमा मॉल के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में दोपहर बाद आग लग गई थी। इसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया था।

बैंक के तीन ओर से दीवारें और दरवाजे तोड़ कर फायरब्रिडेग कर्मियों ने आगपर काबू पाया। रविवार को रात भर पुलिस कर्मियों एवं बैंक अधिकारियों ने बैंक के चारों ओर ड्यूटियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार को भी नुकसान का आकलन जारी रहा और कर्मचारियों ने बैंक में व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। उधर साथ ही तोड़ी गई दीवारों को भी पाटने का काम किया गया। इसके अलावा साफ-सफाई पर भी काफी समय लगा।

कैथल शाखा प्रबंधक जयपाल नागरा ने बताया कि बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान है। अभी तक करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है।

 बैंक में सामान जलने के अलावा आग बुझाने के लिए प्रयोग किए गए पानी से भी काफी उपकरण खराब हुए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक में दो कंप्यूटरों से काम किया जाएगा।


उपकरणों को ठीक करवाने व अन्य कार्य को सुचारू रूप से चलाने में कुछ समय लग सकता है। सोमवार को बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक बलदेव प्रकाश ने बैंक का दौरा किया तथा घटनास्थल के संबंध में जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed