फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Our entrepreneurs will spread the colors of textile on Russian soil

Panipat News: रूस की धरती पर टेक्सटाइल के रंग बिखरेंगे म्हारे उद्यमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Our entrepreneurs will spread the colors of textile on Russian soil
पानीपत। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से छिड़े युद्ध के बीच पानीपत समेत प्रदेश व देश के उद्यमी रूस की धरती पर टेक्सटाइल के रंग बिखेरेंगे। वे रूस की राजधानी मास्को में दो से पांच सितंंबर को टेक्सटाइल प्रदर्शनी में शामिल होंगे। यहां उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रदर्शनी में पिछली बार की तरह करोड़ों रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह खासकर यूरोप के देशों में व्यापार को बढ़ाना देने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन

पानीपत के टेक्सटाइल उत्पादों की कई देशों में बड़ी मांग है। यूरोपियन देशों की बड़ी मंडियों में भारतीय उत्पाद चीन को कड़ी टक्कर देते हैं। रूस देश में पानीपत के टेक्सटाइल के उत्पादों का बड़ा निर्यात होता है। रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते पिछले दिनों से व्यापार कम हो गया था। पिछले साल कुछ उद्यमी रूस की राजधानी मास्को में आयोजित प्रदर्शनी भी शामिल हुए थे। इन सबके बीच उनको अपेक्षाकृत ऑर्डर भी मिले थे। बाकी उद्यमियों ने इस बार लगने वाली प्रदर्शनी का इंतजार था। यह प्रदर्शनी इस बार दो से पांच सितंबर को मास्को में लगाई जाएगी। इसमें पानीपत समेत प्रदेश के करीब 50 उद्यमियों का दल 31 अगस्त को मास्को के लिए रवाना होगा। उद्यमियों ने अपने प्रमुख डिजाइन और उत्पादों को पहले ही भेज दिया है। उनकी एक टीम प्रदर्शनी स्थल पर पहुंच गई है। विदित है कि पानीपत का निर्यात करीब 16 हजार करोड़ का है।
विज्ञापन


बॉक्स
अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में मिलते हैं बड़े ऑर्डर
निर्यातक ललित गोयल, राकेश जैन व सुरेश तायल समेत कई उद्यमी पानीपत से जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी और मेले व्यापार में बड़े सहायक होते हैं। यूरोप के देशों में बड़ी मंडी हैं। यहां सर्दियों में बिकने वाले सामान की बड़ी मांग रहती है। वे भारतीय उत्पादों को पसंद भी करते हैं। यहां के कई ऑर्डर पर पूरा साल काम चलता रहता है। इसके अलावा विदेशी ग्राहक एक दूसरे से जुड़े होने के चलते आगे नए ऑर्डर भी मिलने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
रूस की राजधानी मास्को में दो से पांच सितंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में पानीपत के कई निर्यातक शामिल होंगे। इसको लेकर सबकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इससे आने वाले समय ऑर्डर भी मिलेंगे।
विनोद ग्रोवर, चेयरमैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed