फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Organising committee formed for Hindu conference

Panipat News: हिंदू सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन

Thu, 29 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Organising committee formed for Hindu conference
यमुनानगर। ग्रीन पार्क कॉलोनी में समाजसेवी राजेश सोंधी के निवास स्थान पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीलाल द्वारा मंदिर यमुनानगर में 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति का गठन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पालक के रूप में गौरव कांबोज उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन भी किया गया। समिति के संयोजक दविंदर मेहता ने बताया कि सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। आयोजन समिति में सहसंयोजक के रूप में राजेश सोंधी, भूपेंद्र राणा और छोटूराम को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सचिव की भूमिका नरेश नागपाल निभाएंगे। प्रचार-प्रसार का दायित्व संजय मित्तल को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल और रामप्रकाश मक्कड़ होंगे। मंच सज्जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी अभिषेक को दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था गगन प्रकाश संभालेंगे, मंच संचालन डॉ. हर्ष शर्मा करेंगे और भंडारे की व्यवस्था सोम प्रकाश ओबेरॉय, हरीश डांग व विपिन उर्फ दारा के जिम्मे रहेगी।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यमुनानगर में 18 और जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र में 15 स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। श्रीलाल द्वारा मंदिर में होने वाले सम्मेलन में मधु कॉलोनी, रामपुरा कॉलोनी, ग्रीन पार्क, हरदेव कॉलोनी सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed