फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Orders to blacklist construction contractor's firm and stop payment

Panipat News: कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट करने व पेमेंट रोकने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Orders to blacklist construction contractor's firm and stop payment
पानीपत। विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने खलीला प्रहलादपुर गांव में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और पेमेंट रोकने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ग्रामीणों की मांग पर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ये आदेश सोमवार को दिवाना और खलीला प्रहलादपुर में आयोजित खुले दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए दिए। उनके सामने बिजली, पानी, जमीन, पेंशन व फैमिली आईडी से संबंधित 120 शिकायतें पहुंची। इनमें दिवाना गांव 80 व प्रहलादपुर में 40 शिकायतें आई। उन्होंने अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को दूर करना रहा है। वे समस्याओं को प्रारंभ से ही गंभीरता से ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लोगों की एक-एक समस्या को सुनकर उसका मौके पर निदान करने का प्रयास करते हैं। उनका लक्ष्य जिले में किसी भी व्यक्ति की समस्या को दूर करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ठोस पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा विशेष लगाव है। केंद्र में हरियाणा के तीन-तीन मंत्रियों को स्थान देना, इस बात की तरफ संकेत करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को और प्रगतिशील राज्य बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

खुले जनता दरबार में समस्या लेकर पहुंचे लोगों का उन्होंने अभिनंदन किया व विश्वास दिलाया कि उनके पास लिखित में जो कागज आया है उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। एक दिव्यांग बच्चे विश्वजीत ने सरकार से पेंशन की मांग रखी। ग्रामीणों ने पानी की निकासी व किसानों द्वारा खेतों के रास्ते पक्के कराने की मांग की। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे। खलीला प्रहलादपुर में ग्रामीणों ने गांव के बीचोंबीच स्थित तालाब की चहारदीवारी, चौपालों का निर्माण कराने, रेलवे ब्रिज चालू करने, सब हेल्थ सेंटर की चहारदीवारी व मुख्य द्वार बनाने की मांग की। कई महिलाओं ने बिजली के बिल ज्यादा आने की शिकायत मंत्री को की और गांव में बढ़ ही बिजली चोरी की समस्याओं से भी अवगत कराया। मंत्री ने एक अन्य मामले में ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने, उसकी पेमेंट रोकने के आदेश दिए। कई ग्रामीणों ने मकान की मरम्मत करने के प्रार्थना पत्र मंत्री को दिए। पुलिस विभाग से जुड़ी एक समस्या पर मंत्री ने संज्ञान लिया व पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीणों ने महिपाल ढांडा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान, समाज कल्याण विभाग से पवन राना, सरपंच जगबीर व सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed