फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition has no issue, spreading confusion about farmers: Dushyant Chautala

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, किसानों को लेकर भ्रम फैला रहा : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Opposition has no issue, spreading confusion about farmers: Dushyant Chautala
समालखा। पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
मंडियां बंद हो जाएंगी और उनकी जमीन बिक जाएगी। लेकिन ऐसा न कभी हुआ और न ही होगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए वह किसानों को लेकर भ्रम फैला रहा है। मंगलवार को गांव करहंस पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि तीसरे मोर्चे की बात भी की जा सके। तीसरे मोर्चे को लेकर बयानबाजी बेमानी है। भाजपा और जजपा प्रदेश और केंद्र दोनों स्तर पर मजबूत गठबंधन है। उपमुख्यमंत्री चौटाला प्रदेश महासचिव बिजेंद्र करहंस के पिता और सुभाष शर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने के पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे को लेकर बैठक कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। जेडीयू प्रवक्ता ने भी साफ कर दिया कि वे प्रथम मोर्चे के साथ ही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने समालखा शहर की जल निकासी और रेलवे रोड पर गड्ढों की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। चौटाला परिवार के सत्ता में आने पर ही अन्न ग्रहण करने के संकल्प पर उपमुख्यमंत्री ने खोजकीपुर निवासी मदन रावल को अन्न खिलाकर उनका संकल्प खुलवाया। इस अवसर पर देवेंद्र कादियान, फूलपति, सुरेंद्र काला, बलराज देशवाल, अजमेर पावटी, सुमन, प्रेमलता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed