फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Open technical bid for cleaning tender of four zones, financial will open today

चार जोन के सफाई के टेंडर की खुली तकनीकी बिड, फाइनेंशियल आज खुलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Open technical bid for cleaning tender of four zones, financial will open today
पानीपत। शहर की चार जोन की सफाई के टेंडर की शुक्रवार को तकनीकी बिड खुल गई है। इसके लिए निगम अधिकारियों ने कई घंटों तक मशक्कत कर सभी भागीदारी निभाने वाली एजेंसिंयों के आवेदन पत्र डाउनलोड किए। अब इनकी छंटनी की जा रही है। शुक्रवार को सभी आवेदन करने वाली एजेंसियों में से केवल योग्य एजेंसियों को ही फाइनेंशियल बिड के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद सबसे कम रेट वाली एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस टेंडर की तकनीकी बिड 27 अप्रैल को खुलनी थी लेकिन निगम अधिकारियों की कमेटी ही निगम में मौजूद नहीं रही। इससे इसकी तकनीकी बिड तक नहीं खोली जा सकी। अधिकारियों का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय के निर्देश के अनुसार सौ से ज्यादा पन्नों वाली एसबीडी के नियमों की जांच परख करने और सभी एजेंसिंयों के दस्तावेजों का मिलान करने में ज्यादा समय भी लग सकता है।
विज्ञापन

इस टेंडर प्रक्रिया में निगम छह महीने से ज्यादा इंतजार और छह बार प्रयास कर चुका है। कभी नियम और शर्तों के चक्कर में तो कभी तकनीकी और फाइनेंशियल बिड के चक्कर में अब तक ये टेंडर उलझा हुआ है। इसके बाद निकाय के निर्देशों पर जारी एसबीडी के अनुसार टेंडर को लगाया गया था। जिसे अब खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed