{"_id":"61f449e170990347be0583a9","slug":"open-court-will-be-held-to-give-connection-panipat-news-knl972500199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन देने के लिए लगेगा खुला दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण के एक्सईएन जगमाल सिंह और एसडीओं देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौप
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। नहरी पानी के मीटर लगाने एवं सही बिल वसूलने के लिए डायर्स एसोसिएशन की ओर से खुला दरबार लगाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। जहां उद्यमी अपनी परेशानी दर्ज कराएंगे और अधिकारी हल करेंगे।
विज्ञापन
डायर्स एसोएशन ने एचएसवीपी के एक्सईएन जगमाल सिंह और एसडीओ देवेंद्र सिंह के साथ बैठक की। एसोसिएशन ने मांग रखी कि नहरी पानी का बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से लिया जाए। उनसे अधिक बिल न वसूला जाए। इसके अलावा 31 जनवरी को खुला दरबार लगाने की मांग रखी गई, जिस पर अधिकारियों ने हामी भरी। इस दिन उद्यमी अपनी शिकायतों का निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उन्हें चार दिन पहले नोटिस दिया था। जिसमें कहा गया था कि उद्यमियों से मीटर रीडिंग या कंसेंट में जो ज्यादा होगा, उस बिल को वसूला जाएगा। जिसका उद्यमियों ने विरोध किया है। उनकी मांग है कि नहरी पानी का बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से ही वसूला जाए। जो उद्यमी मीटर नहीं लगवाते हैं, उनसे औसत बिल लिया जाए। सेक्टर-29 में न्यू सीईटीपी परिसर में 31 जनवरी को खुला दरबार लगेगा। मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।